किरण रांका रिपोर्टर

बढ़ते प्रतिस्पर्धा के युग में हर कोई अपने सपने पूरे करने में व्यस्त है, ऐसे में सफलता उसी व्ययक्ति को मिलती है जो पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य को अंजाम दे सकें। आपने जो प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया है उससे आप दिन दुगनी रात चैगनी सफलता प्राप्त करें, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।
इस आशय के विचार विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने श्रीराम ममंदिर बुधवारा स्थित गीतांजली ड्रसेस का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। आगे विधायक प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने कहा कि नए प्रतिष्ठान की ओपनिंग पर आपको बहुत बहुत शुभकामनाये, मैं ईश्वर से आपके सफल और समृद्ध होने की कामना करता हूँ. जो लोग सकरात्मक सोच के साथ अपना व्यापार करते हैं और उसे नया आकार देने के लिए रिस्क लेने से नहीं हिचकिचाते तथा निरंतर उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहते हैं, वे जरूर सफलता हासिल करते हैं। हालांकि कई ऐसे मौके आते हैं, जब लगातार मिल रही नाकामयाबियों से व्यापारी का हौसला कमजोर पड़ने लगता है और अब अपनी जिंदगी से हताश हो जाता है तो उसे प्रेरणा की जरूरत होती है, ऐसे समय में कठीन समय में भी प्रयास करें, उसे सफलता निश्चित ही प्राप्त होती है। लक्ष्य बनाकर अपने कार्य को संचालित करते रहे और निरंतर आगे बढते रहे। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद रवि शर्मा, मुकेश बड़जात्या, पार्षद प्रतिनिधि विशाल चैरसिया, देवानंद भोजवानी, आलोक आर्य, सुरेन्द्र पोरवाल, महेश महेश्वरी, जितेन्द्र बुदासा, राजेन्द्र महेश्वरी, हरिओम सोनी, प्रतिष्ठान संचालक सुमित महेश्वरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है