Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सद्भावना मंच द्वारा मुख्य पोस्ट मास्टर को सौप ज्ञापन।दीपावली पर्व को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक आइटम की बिक्री की रखी मांग।

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

खंडवा। देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री द्वारा उज्जवला योजना के अंतर्गत घर-घर सस्ते दामों पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम सुलभ करवाने के लिए देश भर की पोस्ट ऑफिसों में सस्ते दरों पर पंखे, टियुबलाईट, एलऐडी बल्ब बिक्री प्रारंभ की गई थी, किंतु खंडवा जिले में यह महत्वपूर्ण योजना उदासीनता एवं लापरवाही के चलते खटाई में पड़ गई है। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन की उपस्थिति में सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा दीपावाली पर्व पर इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की मांग को देखते हुए खंडवा मुख्य पोस्ट मास्टर मनोज दुबे को एक ज्ञापन शीघ्र ही इलेक्ट्रानिक आइटमों की बिक्री प्रारंभ करने के संबंध में सौंपा गया। ताकि गरीबों के घर दीपावली की अमावस वाली रात में भी रोशन हो सके। वही श्री जैन कहा कि 3 साल की वारंटी के आइटमों को खराब होने पर पोस्ट ऑफिस से बदल कर भी नहीं दिया जा रहा है जोकि उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी है। इस अवसर पर डॉ जगदीशचन्द्र चौरे, राधेश्याम साक्य, प्रियंक पाठक, निर्मल मंगवानी, गणेश भावसार, एनके दवे, मुरली कोडवानी, देवेन्द्र जैन, अतुल रावत,आदि सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।