*पाठक को बनाया युवा मोर्चा का लहार विधानसभा प्रभारी*
भिंड – भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार जी की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी द्वारा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक को भिंड जिले के लहार विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हाल ही में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक को जिला शहडोल के जयसिंहनगर के नगर परिषद का चुनाव प्रभारी बनाया गया था।
इस जिम्मेदारी मिलने पर अतुल रमेश पाठक ने कहा कि इस जिम्मेदारी के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद करता हूं और मुझे खुशी है कि पार्टी ने मुझे लहार विधानसभा की जिम्मेदारी दी है और मैं शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरूंगा।
पाठक को विधानसभा बनने पर युवा मोर्चा जिला प्रभारी कुलदीप यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मयूर भदौरिया, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया,जिला मंत्री राजीव मिश्रा, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सरजन सिंह नरवरिया,मंडल उपाध्यक्ष लवकुश परिहार, मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पाण्डेय,नगर मंत्री सूरज बरुआ, शिवेश महंत, अजय मुंडोतिया, गौरव आलमपुर,सूरपुरा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे आदि नेता गणों ने बधाई दी ।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी