महेश गणावा रिपोर्टर

आलीराजपुर : शहर के लोकप्रिय गरबा पांडाल श्री पशुपति नाथ परिसर कुम्हारवाड़ा में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन जोर शोर से हों रहा हैं। इस महोत्सव में गरबा नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इस स्पर्धा में विजेता रहने वाली युगल टीम, सामुहिक टीम तथा एकल गरबा नृत्य के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को जागरूक नागरिक मंच के अध्यक्ष विक्रम सेन की और से भव्य शील्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी का होगा, जिसे शरद पूर्णिमा की शाम को वितरित किया जाएगा।
बता दें कि नवरात्रि महोत्सव समिति की ओर से इस परिसर में विभिन्न धार्मिक आयोजन नियमित हो रहे हैं, इस कड़ी में प्रथम दिन माताजी के भक्तो के लिए भंडारा आयोजन भी किया गया था।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी