Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी

मानव दूरव्यापार और महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी अपराध पर जागरूक करने के लिए आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज इंदौर में पुलिस विभाग एवं नारी शक्ति एक नई पहल संस्था द्वारा चेतना अभियान चलाया गया। जिसमें संस्था की इंदौर की संपर्क ऑफिसर अधिवक्ता नूरजहां ख़ान ,वर्षा चौधरी अधिवक्ता, सोनू मंसूरी, निकिता ,पुलिस विभाग से कलेर डामोर एसीपी महिला अपराध शाखा एवं टीआई अपराध शाखा महिला थाना फलासिया , एसआई दुर्गा सूर्यवंशी जी एवं अन्य पुलिस स्टाफ शामिल हुए!

नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की फाउंडर प्रेसिडेंट सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एडवोकेट डॉ नूपुर धमीजा ने बताया की चेतना अभियान के तहत बच्चों को गुड टच बैड टच एवं साइबर सिक्योरिटी एवं यातायात संबंधी जानकारी दी गई।

पुलिस विभाग एवं नारी शक्ति एक नई पहल संस्था मंडला में महर्षि विद्या मंदिर स्‍कूल में चेतना अभियान के तहत कार्यक्रम चलाया गया जिसमे नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की फ़ाउंडर प्रेसिडेंट सुप्रीम कोर्ट आधिवक्ता डॉ नूपुर धमिज़ा मंडला के मेन टीम मेम्बर प्रशांत पटैल और पूजा ज्योतिषी, दीपक जाट, शाखा के प्राचार्य एवं बेलवेदर स्कूल के सचिव संजय तिवारी ऊर्जा महिला सेल प्रभारी खुश्बू बिसेन, कांस्‍टेबल दीपिका सनोडिया, कांस्टेबल राखी सिंह, ने बच्‍चों को गुड टच, बैड टच एवं महिलाओं को आत्‍मसुरक्षा से संबंधित जानकारी दी।

सिंगरौली में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भी पुलिस एवं नारी शक्ति एक नयी पहल संस्था के माध्यम से ये अभियान चलाया गया जिसमे नारी शक्ति एक नई पहल संस्था के प्रेसिडेंट श्री शशिपाल सिंह जी, सम्पर्क अधिकारी श्री विनोद कुमार एवं श्रीमती सुषमा वर्मा एवं पुलिस विभाग से महिला थानाप्रभारी श्रीमती शीतला यादव ,स.उपनिरिक्षक आई पी सिंह,प्रधान आरक्षक बेला सिंह एवं रवि सिंह द्वारा ये अभियान चलाया गया।

छिन्दवाड़ा में भी पुलिस एवं संस्था के माध्यम से ये अभियान चलाया गया जिसमे नारी शक्ति एक नई पहल के छिन्दवाड़ा के प्रेसिडेंट तरुण तिवारी एवं पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया।

उज्जैन में भी पुलिस एवं संस्था के माध्यम से ये अभियान चलाया गया जिसमे नारी शक्ति एक नई पहल के उज्जैन के प्रेसिडेंट ख़ुज़ेमा चाँद भाईवाला एवं पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया।