ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा



सिंघाना में 1अक्टूबर को नवरात्रि के पावन पर्व पर मां हरसिद्धि नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं रक्त ज्योति मंच के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान में बड़वानी ब्लड बैंक के श्री ललित लाड , ममता पानटेल, मनीष पांचाल अपनी टीम के साथ प्रातः 11:00 पहुंचे जहां मां हरसिद्धि का पूजन कर रक्तदान शिविर का आयोजन प्रारंभ किया रक्तदान शिविर में76 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ । रक्तदान शिविर 14 महिलाओ ने भी रक्त दान किया । आयोजन में अनिल गुप्ता ,सहदेव पाटीदार ,दिनेश पांडे ,अमित गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान ,प्रियतोश मंडलोई ,युवराज मंडलोई ,मनोज गोराना सहित समिति के समस्त सदस्यों का एवं अखिल मारवाड़ी महिला मंडल का सहयोग सराहनीय रहा सिंघाना से संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खास खबर

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया