ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी


ग्राम पंचायत पिगडंबर स्थित संस्कृति पार्क कॉलोनी मे गान्धी जयंती के अवसर पर कॉलोनी के आवारा कुत्तो को निशुल्क एंटीरैबीज टीका लगाया गया। पशु चिकित्सक एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ एस एस माहौर ने बताया की रैबीज एक लाइलाज एवं जान लेवा बिमारी है जो श्वानो के काटने से इंसानों मे फैलती है। रैबीज के कारण लगभग 18000 से 20000 मौतें प्रति वर्ष भारत मे होती हैं, हालांकि यह बिमारी 100 % प्रिवेंटिव है। सामाजिक जागरुकता एवं टीकाकरण से इस बिमारी से बचा जा सकता है। बिमारी से बचाव हेतु आज इस कॉलोनी मे आवारा कुत्तो को एन्तिरैबीज के टीके लगाए गये है। टीकाकरण के दौरान डॉ रोहित शर्मा, सुभम यादव एवं कॉलोनी की रहवासी श्रीमती रूपाली तिवारी एवं अन्य रहवासियों का विषेश सहयोग रहा।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…