*भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती*

हम सब को महापुरुषों के जीवन के सिद्धांतों पर चलना चाहिए : अतुल रमेश पाठक
भिंड – आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष पर गोल मार्केट स्थित गांधी मूर्ति और शास्त्री चौराहे स्थित लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर और दोनों महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर नमन करते हुए जयंती मनाई। और दोनों महापुरुषों की जयंती के उपलक्ष में एवं युवा मोर्चा के हरा भरा मध्य प्रदेश कार्यक्रम के तहत शहीद स्तंभ पर पौधों का पौधरोपण किया।
इस उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि देश की आजादी के समय जो महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने देश की तरक्की के लिए सपने देखे थे आज वह पूरे हो रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जो देश के उत्थान के लिए सपने देखे थे आज वह साकार हो रहे हैं और लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का जो नारा दिया था आज उन्हीं पद चिन्हों पर देश और देश का किसान आगे बढ़ रहा है और भारत का किसान विदेशों में भी अपना अनाज निर्यात करने में सक्षम हो रहा है।
इस अवसर पर जिल मंत्री उपेंद्र राजोरिया एवं तरुण शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अशफाक खान,मंडल अध्यक्ष दीपू भदोरिया एवं शेरू पचौरी, किसान मंडल अध्यक्ष शैलु भदौरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सिंह नरवरिया, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे एवं लवकुश परिहार, नगर उपाध्यक्ष सूरज बरुआ,सह कोषाध्यक्ष सौरभ पुलक, अभी नारोलिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है