ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
वनवासी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तराशने एकल चलता है अभियान*।
एकल विद्यालय के छात्रों ने किया खेल प्रतियोगिता का आयोजन।
बैतूल ।एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के के तत्वाधान में अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन जिले के आमला संच केंद्र पर खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई। अभियान प्रमुख सोहन विश्वकर्मा ने बताया की एकल विद्यालय के ग्रामीण क्षेत्रों से आए बच्चों द्वारा पांच प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं को प्रस्तुत किया गया जिसमें खेल कबड्डी दौड़ लंबी कूद ऊंची कूद एवं कुश्ती सम्मिलित है । उन्हीने कहा की बच्चो को एकल केंद्रों पर पहले खेल का प्रशिक्षण दिया गया था तत्पश्चात आज प्रतियोगिता आयोजित कर खेल की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई है
वनवासी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तराशने एकल इस प्रकार के अभियान समय समय पर हर केंद्रों पर आयोजित करता है।
जिससे बच्चों का मनोबल मजबूत होता। एवं खेल में सम्मिलित बच्चों को उपहार दे कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक शिव शंकर मवासे जनपद अध्यक्ष शाहपुर सांसद श्री दुर्गा दास उईके, सुरेंद्र बामने, मेघराज चौरे ,कमल सिह नवड़े, एवं अभियान प्रमुख सोहन विश्वकर्मा, सुरेश धुर्वे एवं राजेश यादव ,आनंद विश्वकर्मा संतोष यादव ,सुरेश ,प्रकाश शाकरे , अंचल कार्यालय प्रमुख रूपेश बिसेनद्रे ,प्राथमिक शिक्षा प्रमुख, शिव प्रकाश विश्वकर्मा , अंचल व्यास
सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है