Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुरानी पेंशन बहाल करने, पदोन्नति का लाभ देने की मांग
मांगों का निराकरण नहीं किया तो संयुक्त मोर्चा करेगा आंदोलन
मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र समक्ष रखा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

पुरानी पेंशन बहाल करने, पदोन्नति का लाभ देने की मांग
मांगों का निराकरण नहीं किया तो संयुक्त मोर्चा करेगा आंदोलन
मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र समक्ष रखा ज्ञापन

बैतूल। अपनी लंबित मांगों का निराकरण किए जाने की मांग को लेकर रविवार को मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने प्रांतीय आह्वान पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल कापसे ने बताया संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाल करने, पदोन्नति का लाभ दिए जाने सहित अन्य मांगों को पूर्ण किए जाने की मांग को लेकर प्रशासन को अनेकों बार ज्ञापन सौंपा, लेकिन आज दिनांक तक मांगों को पूर्ण नहीं किया गया है। उन्होंने बताया यदि जल्द ही मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो संयुक्त मोर्चा द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा संयुक्त मोर्चा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी छायाचित्र समक्ष ज्ञापन रखकर मांगी पूर्ण किए जाने का आग्रह किया है।
–संयुक्त मोर्चा की यह है मांग–
पुरानी पेंशन बहाल करने, पदोन्नति का लाभ देने, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समय मान वेतनमान देने, सभी विभागों के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ, पदोन्नत वेतनमान के अनुसार देने, नए शिक्षा संवर्ग राज्य शिक्षक सेवा में नियुक्त अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने एवं सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से किए जाने, सर्वप्रथम दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, स्थाई कर्मी, आउट सोर्स आदि कर्मचारियों को विभाग में रिक्त विभिन्न पदों के विरुद्ध नियमितीकरण करने के उपरांत शेष पदों पर सीधी भर्ती की जाने, प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिए जाने, पंचायत कर्मी एवं स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए, राजस्व पटवारियों का ग्रेड पे 2800 रुपए किया जाए, वन विभाग के कर्मचारियों को बिना जांच के प्रकरण दर्ज किया ना जाए, स्वास्थ्य विभाग के लंबित मांगों का निराकरण जल्द किया जाए, भृत्य का पद नाम परिवर्तित किया जाए, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को उच्चतम न्यायालय के निर्णय अनुसार नियमित वेतनमान, ग्रेजुएटी एवं पेंशन का लाभ दिया जाए, प्रदेश के सभी भागों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण का तत्काल निराकरण किया जाए, अतिथि शिक्षक एवं अतिथि विद्वानों को नियमित किया जाए, आशा कार्यकर्ताओं को 10 हजार प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की मांग की है।
–ज्ञापन देने वालों में यह है शामिल–
नारायण सिंह नगदे कार्यकारी जिलाध्यक्ष, नारायण नागले जिला सचिव, शंकर सिंह चौहान जिला अध्यक्ष लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, कमलेश चौहान जिला महासचिव संयुक्त मोर्चा, रेवा शंकर पंडाग्रे अपाक्स जिलाध्यक्ष, राजेंद्र कटारे गुरुजी जिला अध्यक्ष, रवि सरनेकर पुरानी पेंशन बहाली जिला अध्यक्ष, मुन्नालाल चिल्हाटे पशु चिकित्सा जिलाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद साहू समग्र शिक्षक संघ बैतूल, धनराज पाटील ब्लॉक अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली बैतूल, मनीष उदासी संयुक्त मोर्चा जिला संरक्षक, कल्पना नायक, गीता रावत, शारदा वानखेड़े, अशोका घोष, अखिलेश मालवीय, केके खतारे, वन कर्मचारी संघ लघु वेतन संघ से तहसील अध्यक्ष दिनेश बरडे, काशीनाथ वाघमारे, राजकुमार राठौर, रवि अतुलकर, पटवारी संघ से चंद्रभान बारस्कर, स्वास्थ्य विभाग से संजीव लोखंडे, अजाक्स मीडिया प्रभारी नरेंद्र खातरकर, गोपाल झारबड़े, देवा भोंपते, उषा सतनकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहे।