राहुल राठोड़ रिपोर्टर



राजोद- आज श्री नवदुर्गा उत्सव समिति सदर बाजार राजोद द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस भी विशाल चुनरी कलश यात्रा सदर बाजार स्थित पांडाल में माता रानी की पुजन अर्चना आरती कर प्रारंभ हुई जो गुलमौहर चौक, धोबी बडली, गांधी चौक, मां चामुंडा के दरबार में होते हुए मुख्य मार्ग,बस स्टैंड होते हुए गड़ कालिका माता मंदिर कालीमगरी पहुंची जहां मां कावलका माता की पुजन अर्चना आरती कर माता रानी को 101 फिट लम्बी चुनरी अर्पण कर खिचड़ी की प्रसादी वितरित गई। यात्रा में ढोल,डिजे पर बालिकाएं व महिलाएं गरबा नृत्य करते हुए चल रही व युवाओं द्वारा भजनो पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में बालिकाएं, महिलाएं व युवा शामिल हुए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है