Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

हरदा सिराली एक और जहा कुदरत की मार से बेहाल किसानों के खेतों में सोयाबीन, उडद, की फसल में पीला मोजेक रोग लग जाने से फलियों में दाना खराब होने लगा है। जिससे हल्का क्रमांक 18, 19, 20 विकमपुर खुर्द, बैंडिया खुर्द, बैडिया कलां, रहटा कलां एवं लोगांगरा के समस्त किसानों ने तहसीलदार भरत अहिरवार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें किसानों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अतिवृष्टि से वर्तमान में सोयाबीन, उडद, मूंग फसल बोई गई फसल पूर्ण तरह से नष्ट हो चुकि है, जिससे हम किसानों को बहुत हानि क्षति हुई हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय हो चुकी है एवं अन्य प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि हल्का पटवारीयो से खेतों में लगी सोयाबीन, मूंग, उडद फसल खराब हुई उनका सर्वे करवाया जाए और नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए,
ताकि किसान अपनी अगामी फसलों के लिए बोनी बखरनी करे, वही अतिवृष्टि के कारण क्षेत्र में खरीफ की फसल पहले से ही प्रभावित हो गई थी, लेकिन जिन खेतों में उड़द, मूंग और सोयाबीन की फसल तैयार हो गई थी उनमें अब पीला मोजेक रोग लग जाने से अधिकांश किसानों की फसलें खराब हो चुकी हैं।