किसान भाइयों को सरलता से मिले उर्वरक,इसके लिए अतिरिक्त 14 नई दुकानें प्रारंभ की,नगद में ले सकेंगे
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

कलेक्टर दीपक आर्य ने किसान भाइयों को सुगमता से एवं सरलता शीघ्रता से खाद, यूरिया प्राप्त हो सके इसके लिए 14 नए खाद और उर्वरक वितरण केंद्र प्रारंभ किए जा रहे है राखी रघुवंशी ने बताया कि किसान भाइयों की समस्याओं को देखते हुए एवं उनको तत्काल उर्वरक खाद, यूरिया प्राप्त हो सके इसके लिए कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा जिले में 14 नए खाद यूरिया केंद्र करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके परिप्रेक्ष में यह सुविधा केंद्र प्रारंभ किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समस्त 14 नए उर्वरक केंद्रों पर शनिवार से खाद यूरिया उपलब्ध हो सकेगा।
किसान भाई उक्त केंद्रों से नगद राशि देकर खाद यूरिया प्राप्त कर सकेंगे।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*