Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुंबई और जबलपुर के प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति,जैसीनगर में होगा 51 फुट के विशाल रावण का दहन

जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा के अवसर पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में हर वर्ष की तरह भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम बुधवार शाम 7ः00 बजे से जनपद प्रांगण जैसीनगर में प्रारंभ होगा। जिसमें 51 फुट के विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुंबई और जबलपुर के प्रसिद्ध कलाकार राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार अजीत, ईशान, मिनोचा एंड ग्रुप द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम की अपनी प्रस्तुति देंगे। जनसाधारण से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने तथा आपके लिए आयोजित ऑर्केस्ट्रा टीम द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुति का लुफ्त उठाएं। इस अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।