Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

बेराजगारों के लिए सुरक्षागार्ड के रूप में रोजगार के अवसर
—————+——————–

रोजगार मेले के स्थान और तिथियां निर्धारित

सभी विकासखंडों में होंगे रोजगार मेले

पहला रोजगार मेला 11अक्टूबर को बीना में

जिले के बेरोजगारों को सुरक्षागार्ड के लिए रूप में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेष राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन के अंतर्गत कैपिटल प्रोटेक्षन फोर्स प्रा. लि. कंपनी हैदराबाद द्वारा जिले के सभी 11 विकासखंडों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा गार्ड के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 10 वीं और आयु 18-35 वर्ष होना चाहिए। इसके लिए मासिक वेतन 12500 से 15500 होगा।
विभिन्न विकासखंडों में रोजगार मेले के लिए तिथियां और स्थान निर्धारित किए गए है। मेले का समय प्रातः 11 से सायं 4 बजे रहेगा। जिनमें विकासखंड बीना में 10 अक्टूबर को रोजगार मेले का स्थान जनपद पंचायत बीना, 11 अक्टूबर को पुरानी जनपद पंचायत खुरई, 12 अक्टूबर को जनपद पंचायत मालथौन में, 13 अक्टूबर को आजीविका भवन जैसीनगर में, 14 अक्टूबर को आजीविका भवन राहतगढ में, 15 अक्टूबर को आजीविका भवन केसली, 17 अक्टूबर को आजीविका भवन देवरी, 18 अक्टूबर को आजीविका भवन बंडा, 19 अक्टूबर को आजीविका भवन शाहगढ, 20 अक्टूबर को आजीविका भवन सागर और 21 अक्टूबर को पुरानी जनपद रहली में मेले आयोजित किए जाएगें।
जिला परियोजना प्रबंधक डे- एसआरएलएम ने जिले के सभी विकासखंडों के प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधकों से कहा है कि अपनी जनपद पंचायत क्षेत्र के इच्छित युवक जो उपरोक्तानुसार निर्धारित योग्यता रखते हो, को सूचित करते हुये सुरक्षा गार्ड एवं पर्यवेक्षक के पंजीयन हेतु सम्मलित कराये। साथ ही उक्त पंजीयन कार्य के लिये निर्धारित तिथि में जनपद कार्यालय में एक कक्ष उपलब्ध कराते हुये एवं आवष्यक सहयोग प्रदान कर सफल आयोजन सुनिष्चित करे।
उक्त कार्यक्रम में निर्धारित न्यूनतम योग्यताधारी युवक सम्मलित हो सकते है। संस्था द्वारा पंजीयन शुल्क 250/- रूपये (चयनित होने के पश्चात) एवं सुरक्षा गार्ड में चयनित युवकों को प्रषिक्षण का व्यय संस्था द्वारा निर्धारित रूपये 7000 है। जिसका भुगतान चयनित युवकों को प्रषिक्षण संस्थान को स्वयं की इच्छानुसार करना होगा।
भर्ती संबंधित अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मो. नंबर 7509781949, 7353698997 पर संपर्क किया जा सकता है।