Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
July 20, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

बैतूल ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति बैतूल का दशहरा : भगवान राम ने चलाया शक्तिबाण और धूं-धूं कर जल उठे रावण और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के तत्वावधान में मनाया गया दशहरा पर्व बैतूल का दशहरा : मध्यप्रदेश के बैतूल में श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में हर्षोल्लास से दशहरा उत्सव मनाया गया। इस मौके पर रावण-कुंभकर्ण के पुतलों का दहन देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंच पर राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद भगवान राम ने शक्तिबाण चलाया और देखते ही देखते धूं-धूं कर रावण और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले जल उठे। श्री कृष्ण पंजाबी सेवा समिति 65 वर्षों से रामलीला और दशहरा उत्सव मनाते आ रही है। इसी तारतम्य में आज स्टेडियम में रावण एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। भगवान राम का विजय जुलूस गंज स्थित श्री कृष्ण मंदिर से शाम 4.30 बजे निकाला गया। यह विभिन्न मार्गों से होकर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचा। विजय जुलूस में श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल रहे। समिति के सदस्य गरबा-डांडिया करते हुए साथ चल रहे थे जो कि सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इधर मंच पर बतौर अतिथि पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, सांसद डीडी उइके, विधायक बैतूल निलय डागा, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर, जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर, कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जैसवाल, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, वरिष्ठ कर सलाहकार राजीव खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, पूर्व विधायक अलकेश आर्य, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस हेमंत वागद्रे, वरिष्ठ समाजसेवी मोहन नागर, नगर पालिका सीएमओ अक्षत बुंदेला प्रमुख रूप से मौजूद थे। वहीं समिति के अध्यक्ष कश्मीरीलाल बतरा, बबलू खुराना, दीपू सलूजा, वरूण खुराना, कुशकुंज अरोरा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगातार सक्रिय रहे।

बैतूल ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

बैतूल का दशहरा : भगवान राम ने चलाया शक्तिबाण और धूं-धूं कर जल

उठे रावण और कुंभकर्ण के
विशालकाय पुतले
श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के तत्वावधान में मनाया गया दशहरा पर्व

बैतूल का दशहरा : मध्यप्रदेश के बैतूल में श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में हर्षोल्लास से दशहरा उत्सव मनाया गया। इस मौके पर रावण-कुंभकर्ण के पुतलों का दहन देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंच पर राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद भगवान राम ने शक्तिबाण चलाया और देखते ही देखते धूं-धूं कर रावण और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले जल उठे।

श्री कृष्ण पंजाबी सेवा समिति 65 वर्षों से रामलीला और दशहरा उत्सव मनाते आ रही है। इसी तारतम्य में आज स्टेडियम में रावण एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। भगवान राम का विजय जुलूस गंज स्थित श्री कृष्ण मंदिर से शाम 4.30 बजे निकाला गया। यह विभिन्न मार्गों से होकर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचा। विजय जुलूस में श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल रहे। समिति के सदस्य गरबा-डांडिया करते हुए साथ चल रहे थे जो कि सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

इधर मंच पर बतौर अतिथि पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, सांसद डीडी उइके, विधायक बैतूल निलय डागा, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर, जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर, कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जैसवाल, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, वरिष्ठ कर सलाहकार राजीव खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, पूर्व विधायक अलकेश आर्य, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस हेमंत वागद्रे, वरिष्ठ समाजसेवी मोहन नागर, नगर पालिका सीएमओ अक्षत बुंदेला प्रमुख रूप से मौजूद थे। वहीं समिति के अध्यक्ष कश्मीरीलाल बतरा, बबलू खुराना, दीपू सलूजा, वरूण खुराना, कुशकुंज अरोरा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगातार सक्रिय रहे।