घायल को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में किया भर्ती
चिचोली – नगर में प्रतिमा विसर्जन के निकाले गए जुलूस के दौरान की गई फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक के गर्दन में जाकर धंस गई है। गंभीर रूप से घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायल युवक के गले से 6.5 एमएम की गोली निकाली गई है।
चिचोली टीआई तरन्नुम खान ने बताया कि विसर्जन जुलूस के दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति जुलूस में घुस गया था और उसने हर्ष फायर किया। इसके बाद वह व्यक्ति जुलूस में दिखाई नहीं दिया। इस फायर में एक हर्षित पटवा की गर्दन में गोली लग गई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा &&6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि घायल को संजीवनी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना बस स्टैंड से जयस्तंभ के बीच मुख्य मार्ग के जनपद परिसर गेट के सामने हुई थी।
More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है