
नर्मदा नदी में डूब रही महिला की जान बचाने वाले दो जवानो को कलेक्टर व एसपी ने किया पुरस्कृत

कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल ने दो एसडीईआरफ़ जवानों को ड्यूटी के दौरान नर्मदा नदी में रेस्क्यू कर महिला का जान बचाने पर नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि नर्मदा नदी के रिद्धेश्वर घाट पर रविवार को एक अज्ञात महिला ने पुल से छलांग लगाई।

शरद पूर्णिमा ड्यूटी के दौरान हंडिया घाट पर ड्यूटीरत एसडीईआरएफ के जवानो द्वारा मोटर बोट से पेट्रोलिंग के दौरान मोटर बोट में उपस्थित डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री मयंक कुमार जैन, तहसीलदार श्री शिव दत्त कटारे, मोटर वोट चालक एसडीआरएफ सैनिक 9120 गौरव परमार एवं 9123 चंद्रपाल सिंह तोमर के द्वारा रेस्क्यू कर महिला को जिंदा बचाया गया एवं तत्काल हंडिया हॉस्पिटल रवाना किया।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रहटगांव खंड के दूधकच्छ मंडल के ग्राम पान्तलाई में 5 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह है।
आज 26 नवम्बर, 2025 को शासकीय एल एन पी बालक उ.
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार