Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उत्साह और उमंग के साथ रविवार को हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैही वसल्लम की जयंती ईद मिलाद-उन-नबी मनाई
गई। उलेमा ने कहा कि इस्लाम पूरे विश्व को नफरत दूर करने व अमन कायम करने का पैगाम देता है।

अकीदत-मुहब्बत व उत्साह के साथ हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैही वसल्लम की जयंती ईद मिलाद-उन-नबी मनाई गई है। रविवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी में अकीदमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसमें हजारों की संख्या में युवा, बच्चे व बुजुर्ग शामिल हुए। जुलूस में अकीदतमंद रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा, रसूल-ए-खुदा की शान अल्लाह-अल्लाह आदि के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

स्थानीय केडी गेट से कमरी मार्ग रोड़ पर सुबह 8.30 बजे क़मरी मार्ग मैं स्टेज लगाकर एडवोकेट अखलाक एहमद क़ाज़ी ने शाने रसूल पर रोशनी डाली। उलेमा-ए-कराम ने ईद मिलादुन्नबी के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि इस्लाम पूरे विश्व को शांति का पैगाम देता है।

शाने मुस्तफा बयां की। उलेमा ने कहा कि इस्लाम पूरे विश्व को नफरत दूर करने व अमन कायम करने का पैगाम देता है। इस्लाम किसी को तकलीफ नहीं देने का संदेश देता है। कहा कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैही वसल्लम ने दुनिया की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक बुराईयों को दूर किया। महिलाओं को सम्मान दिलाया। शराब हराम करार दिया गया। महिलाओं को हक दिलाया। जरूरत है इस्लाम के कायदे-कानून पर अमल करने की

उन्होंने कहा कि मुसलमान दहशतगर्द नहीं हो सकता है। हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैही वसल्लम ने इस्लाम मजहब के माध्यम से विश्व को शांति, भाईचारगी व वतन से मुहब्बत का पैगाम दिया है। इस्लाम तलवार से नहीं अखलाक से फैला है। अल्लाह व उसके रसूल पर बताए रास्ते पर चलकर ही दुनिया में अमन की फिजां कायम की जा सकती है। जरूरत है इस्लाम के कायदे-कानून पर अमल करने की। ज़फर चिश्ती द्वारा जुलूस में आने वालों को हर साल की तरह शील्ड देकर सम्मानित किया

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी का संचालन सीरतुन्नबी कमेटी ने किया। इसमें कमेटी के सरपरस्त शाकिर हुसैन खालवाले,हमीद खान, ज़फर अली चिश्ती, मेहबूब साब वारसी, डॉक्टर सादिक, सहित सभी लोग मौजूद रहे मुस्लिम समाजजन ने
शासन प्रशासन को सहयोग करने
के लिए पुलिस पदाधिकारियों ।को धन्यवाद दिया