Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

विशाल भोरासे

भगवान राम के वंशज थे अजमीढ़ देव: संजय
स्वर्णकार समाज ने धूमधाम से मनाई अजमीढ़ देव जयंती

बैतूल स्वर्णकार समाज के आराध्य अजमीढ़ देव की जयंती सिविल लाईन स्थित केशर बाग मैरिज लॉन में धूमधाम से मनाई गई। सभी सामाजिक बंधुओ ने सबसे पहले भगवान अजमीढ़ देव के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी ने अजमीढ़ देव की आरती उतारी। कार्यक्रम में मौजूद जिला अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि अजमीढ़ देव भगवान राम के वंशज थे। अजमीढ़ देव ने ही सोने चांदी की कारीगरी का प्रचलन शुरू किया था। आज उन्हीं की देन है कि समाज सोने-चांदी का व्यापार कर रहा है। समाज के वरिष्ठ आरडी सोनी ने कहा कि अजमीढ़ देव ब्रम्हा जी के पुत्र थे, उन्होंने ही स्वर्णकला का ज्ञान समाज को दिया था। डॉ श्याम सोनी ने कहा कि अजमीढ़ देव के चरित्र को सभी सामाजिक बंधुओं को जीवन में उतारना चाहिए। कार्यक्रम को हरिओम सोनी, गणेश सोनी, निलेश सोनी, संजय सोनी ने भी संबोधित किया।

इस दौरान भिलाई समाज के अध्यक्ष अशोक सोनी समेत समाज के ओमप्रकाश सिक्केवाल दिलीप सोनी शिक्षक, तरुण सोनी, आतिष सोनी, प्रदीप सोनी, सुरेश सोनी शिक्षक, कमल सोनी, श्याम सोनी, अनूप सोनी, प्रदीप सोनी, मनीष सोनी, ममता सोनी, खगेंद्र सोनी, अरविंद सोनी, संजय सोनी शिक्षक अंकित सोनी, सुनील तरकसवार, अजय सोनी, यश सोनी, मोहन सोनी, मंटू सोनी, कमल सोनी, सुरेश सिक्केवाल शिक्षक, शिवप्रसाद सोनी, देवीराम सोनी, जुगलकिशोर सोनी, नंदकिशोर सोनी, केशोराम सोनी, डॉ प्रशांत सोनी, जगदीश सोनी,नारायण सोनी आमला बबीता सोनी, संगीता सोनी, स्नेलता सोनी, शारदा सोनी, अनिता सोनी, वंदना सोनी, सरोज सोनी, समेत बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद थे। अंत में जिला अध्यक्ष संजय सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में दीपावली मिलन समारोह के बाद वृहद रूप से आयोजित कर सभी सामाजिक बंधुओं को आमंत्रित किया जाएगा।