Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्रामीण क्षेत्र के विकास में सहभागी बनुगा-बलवन्तसिंह मण्डलोई
मण्डलोई मंत्री जी के प्रतिनिधि नियुक्त,भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,कार्यकर्ताओ ने राजवर्धनसिंह दत्तिगाँव का आभार व्यक्त किया।

ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा


गंधवानी-लंबे अरसे से वीरान पड़ी गंधवानी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है भारतीय जनता पार्टी के आदिवासी नेता सरल व्यक्तित्व,ग्रामीनक्षेत्र के ग्राम जामली के निवासी बलवन्तसिंह मण्डलोई को मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री श्री राजवर्धनसिंह दत्तिगाव ने धार जिलापंचायत के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है जैसे ही इस बात की खबर भाजपा कार्यकर्ताओं को लगी तो सभी ने पटाखे फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की साथ ही माननीय मंत्री जी का आभार भी व्यक्त किया अगर राजनीतिक मायने निकाले जाये तो बलवन्तसिंह मण्डलोई मनावर-गंधवानी विधानसभा के समय विधायक भी रह चुके है साथ ही सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में उनकी अच्छी पैठ है बहुत ही सरल व्यक्तित्व के धनी बलवन्तसिंह बालीपुर धाम के गुरु भक्त भी है अपनी सेवाभावी छवि के कारण मध्यप्रदेश शासन में उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है इससे लगता है आने वाले समय मे ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा अपनी अच्छी पैठ तैयार करेगी आज इसी खुशी के मौके पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल गंधवानी द्वारा उनका गंधवानी बस स्टेण्ड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहनलाल मुलेवा ने साफा पहनाकर उन्हें बधाइयां दी आदिवासी भाजपा नेता एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य करणसिंह रावत ने भाजपा का गमछा पहनाकर मिठाई खिलाई जिलाकार्यसमिति सदस्य शिवपाल आर्य ने पुष्प माला से उनका स्वागत किया जिलाकार्यसमिति सदस्य राकेश मोटसरा ने गले लगाकर उनका अभिनन्दन किया महामंत्री दीपक पाण्डे द्वारा कमल गुच्छ देकर स्वागत किया इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मण्डल उपाध्यक्ष मोहनलाल काग,मदन सिसोदिया,लूणकरण गुप्ता,उद्योगपति त्रिलोकचंद जायसवाल,कैलाश राठौड़,सिताराम निगवाल,बाग मण्डल अध्यक्ष कैलाश झाबा,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुनील भायल,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शांतिलाल एस्के,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अभिषेक खण्डेलवाल, पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संजय धारवाल,हरिओम मालवीया, सुरेश सिसोदिया,सरदारसिंह देवीपुरा,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रभारी राकेश ठाकर,युवामोर्चा के जिला सदस्य संतोष जमादारी,मानसिंह गरवाल,नरसिंग महाराज धनतलाव,विस्वास चौहान,पप्पू प्रजापत कार्यालय मंत्री मयंक खण्डेलवाल उपस्थित थे मयंक खण्डेलवाल ने स्वागत कार्यक्रम का संचालन कर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुवे भाजपा को एकजुट होकर कार्यकर्ताओ को मिलकर कार्य करने की बात कही वही पार्टी संगठन को बलवन्तसिंह मण्डलोई के जिलापंचायत प्रतिनिधि बनने से क्षेत्र के विकास में और मदद मिलेगी । गंधवानी से धार जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा की खबर