ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर



सिराली महाकाल लोक के प्रथम चरण का लोकार्पण मंगलवार 11 अक्टूबर को सायं 5:00 बजे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कर कमलों से उज्जैन में करेंगे महाकाल लोक का लोकार्पण जिसका कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टीवी स्क्रीन के माध्यम से नगर परिषद के सभी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को दिखाया जायेगा, वही शंकर मंदिर परिसर में टीवी स्क्रीन लगाई जायेगी, नगर सिराली के तिल भांडेश्वर शंकर मंदिर में भी महाकाल लोक के लोकार्पण किया जायेगा जिसके लिए साफ-सफाई एवं सजावट कराई जा रही है, वही जानकारी देते हुए नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी बद्री लाल पुरबिया ने बताया की महाकाल लोक का लोकार्पण समारोह में शंकर मंदिर के पुजारियों का सम्मान भी किया जावेगा, मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रकाशित किया जावेगा, उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु महाकाल लोक का आमंत्रण पत्र भी नगर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को वितरण कराए गए हैं, तथा नगर के सभी नागरिकों की सूचना हेतु नगर में मुनादी कराई जा रही है, वही क्षेत्र के नागरिकों से CMO बद्री लाल पुरबिया द्वारा अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये,

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है