रिपोर्टर राधेश्याम सोनी (न्यूज़ 24 × 7 ) :-
महर्षि वाल्मिकी विश्व के पहले आदि कवि
वाल्मिकी जयंती मनाई

बैतूल। बैतूल विभाग के सामाजिक समरसता विभाग तत्वावधान में रविवार मुलताई में वाल्मिकी समाज के साथ
विश्व हिंदू परिषद द्वारा महर्षि वाल्मिकी जयंती वाल्मीकि मनाई। कार्यक्रम विहिप विभाग सेवा प्रमुख उदय जोशी विहिप सामाजिक समरसता जिला संयोजक मधु देव्हारे, नगर मंत्री देवाशीष साहू की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। वाल्मीकि समाज की मातृशक्ति व सामाजिक बंधुओ सहित समिति के सदस्यो का श्रीफल एवं फूल माला द्वारा सम्मान किया गया एवं वाल्मीकि समाज समिति को महर्षि वाल्मीकि का छायाचित्र भेंट किया। इस मौके पर उदय जोशी ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि के द्वारा ही हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण महाकाव्य रामायण की रचना की गई थी। वाल्मीकि द्वारा संस्कृत भाषा में लिखी गई रामायण को सबसे प्राचीन माना जाता है। संस्कृत भाषा के प्रथम महाकाव्य की रचना करने के कारण महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि भी कहा जाता है। मधु देवहारे ने बताया कि वाल्मीकि जयंति सप्ताह पूरे जिले में निरंतर मनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन देवेश चंदोलिया ने और आभार निलेश चावरिया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर निलेश चावरिया, राजा चावरीया, संदीप रगडे, राजकुमार खरे, दुर्गेश सेन्द्रे,सुभाष खरे सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है