पंकज दुबे रिपोर्टर


परासिया विधानसभा के खिरसाडोह में आज सुबह पूर्व विधायक पुत्र सौरभ ताराचंद बावरिया ने रहवासियो के साथ अनुविभाग कार्यालय जाकर, रेलवे के द्वारा तोड़े जा रहे अतिक्रमण को लेकर परासिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री मनोज प्रजापति एवं रेलवे अधिकारियों से बातचीत की,
संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा में पूर्व विधायक पुत्र श्री सौरभ ताराचंद बावरिया ने कहा कि ये सभी परिवार जनों को कुछ महीने और रहने की मोहलत दीजिए जब पट्टे मिल जायेंगे तो ये स्वयं रेलवे की जगह छोड़ देंगे,ऐसा अनुरोध पूर्व विधायक पुत्र सहित उपस्थित सभी जनता ने मिलकर किया।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग