


।।ग्राम कालाखेत में 2 युवकों की हुई हत्या, मौके पर पहुचे एसडीओपी
पाटी :- थाना क्षेत्र के बोकराटा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कालाखेत में सोमवार को 2 युवकों की हत्या का मामला सामने आया। दोनो युवक ग्राम पंचायत चौकी के निवासी हैं। मौके पर एसडीओपी पहुँची। शव को पोस्टमार्टम के लिए पाटी लाया गया है। उधर DSO भी घटना स्थल पर पहुचकर निरीक्षण किया है। एसडीओपी रूपरेखा यादव ने बताया कि 2 युवक अपने ससुर के घर कालाखेत गए थे,सुबह उनकी लाश को आंगन में देखा गया,संभावना है कि हत्या ही हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। वही परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। आगे की कार्यवाही जारी है। पुलिस ने मर्तक युवकों का नाम सयाराम पिता सायसिंग जाती बारेला उम्र 22 वर्ष निवासी पटेल फलिया चौकी,मुकेश पिता सीताराम जाति बारेला उम्र 25 निवासी पटेल फलिया चौकी का होना बताया
।पाटी दिपक मालवीया की रिपोर्ट

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*