Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संतोष प्रजापति ब्यूरो चीफ

 

जिन पर जुआ और सट्टा रोकने की जिम्मेदारी, वे ही बेधड़क वर्दी पर लगा रहे थे दांव, वीडियो वायरल होने पर हेड कांस्टेबल पर निलंबन की गाज

बैतूल शहर और जिले में वैसे तो पुलिस के मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों की शह पर जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार धड़ल्ले से चलने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि अधिकारी इन आरोपों को निराधार करार देकर मामला शांत करा देते हैं। साथ ही ऐसी कोई गतिविधि नहीं चलने के दावे भी करते हैं। यह बात अलग है कि समय-समय पर जुए और सट्टे के मामले पकड़ाते रहते हैं। इन सबसे हटकर इन दिनों जिले में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पूरे महकमे को ही शर्मसार कर दिया है।

वैसे तो जुआ और सट्टा चलना ही पुलिस के लिए बड़ी नाकामी माना जाता है। वजह यह है कि इन अवैध और असामाजिक कारोबारों को रोकना पुलिस की जिम्मेदारी है। लेकिन यदि खुद वर्दी वाले ही इन अड्डों पर मौजूद होकर हार-जीत के दांव लगाते नजर आए तो फिर सोचा जा सकता है कि इस अवैध कारोबार को रोकने की कोशिश कितनी गंभीरता से हो रही है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में ऐसा ही नजारा है। इसमें खुद एक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक जुए के अड्डे पर दांव लगा रहा है। हालांकि मामला सामने आने पर एएसपी नीरज सोनी ने उसे निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें जिला मुख्यालय के कोतवाली बैतूल थाने में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विजय सिंह रघुवंशी अपने संरक्षण में खुद न सिर्फ जुआघर चलवा रहे हैं, बल्कि खुद भी दांव लगा रहे हैं। प्रधान आरक्षक रघुवंशी ताश के पत्तों के साथ खुद जुआरियों के साथ दांव लगाते देखे जा रहे हैं।

यह वीडियो चर्चाओं के आधार पर सोनाघाटी का बताया जा रहा है। यह क्षेत्र कोतवाली थाना के अंतर्गत ही आता है। इसलिए इस पर यकीन किया जा सकता है। यह वीडियो कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली की भी पोल खोल रहा है। क्योंकि ना केवल थाना क्षेत्र में जुआ चल रहा है, बल्कि खुद वर्दी वाले ही वर्दी में वहां पहुंचकर दांव भी लगा रहे हैं। नीचे देखें जुआ खेल रहे

इधर इस वीडियो के वायरल होने के बाद एएसपी नीरज सोनी ने उक्त कार्यवाहक प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी कराई जाएगी। बताया जाता है कि वर्दी पर जुआ खेल रहे कोतवाली थाने के प्रधान आरक्षक का वायरल वीडियो रेंज की आईजी दीपिका सूरी तक भी पहुंच गया हैं। वे भी इस मामले में नाराज हैं।

हाल ही में इन पर गिर चुकी है निलंबन की गाज
हाल ही में बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के बडोरा में नियम विरुद्ध एक उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक अरुण डेहरिया और आरक्षक विकास जैन को एक सट्टा खबाड़ से अवैध वसूली के मामले में करीब 4 माह बाद जांच में आरोप सही पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। यह मामला सुर्खियों में ही था कि अब कोतवाली के प्रधान आरक्षक के लोगों के साथ वर्दी पर जुआ खेलते हुए दिखाई दिए