Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कुडारी पहुंचकर अपनी उपस्थिति में वितरित कराई खाद:कलेक्टर दीपक आर्य

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

जिले के किसान भाई चिंतित न हो जिले में पर्याप्त मात्रा में हैं खाद उपलब्ध है यह जानकारी कलेक्टर दीपक आर्य ने मंगलवार को शहर के विभिन्न खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण करते समय किसानों को दी। इस अवसर पर तहसीलदार रोहित वर्मा, मार्केफेड की अधिकारी राखी रघुवंशी, नायब तहसीलदार आदर्श जैन, एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर दीपक आर्य ने कुडारी मकरोनिया पहुंचकर मार्कफैड वेयर हाउस नई गल्ला मंडी स्टेट वेयरहाउस एवं कुडारी ग्राम में पहुंचकर सोसाइटी में हो रहे खाद वितरण की जानकारी प्राप्त की कलेक्टर दीपक आर्य ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि आप लोग किसी भी स्थिति में खाद को लेकर चिंतित न हो। खाद् पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और लगातार शासन के द्वारा खाद उपलब्ध कराकर सागर भेजी जा रही है, उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर आज खाद उपलब्ध नहीं है, वहां टोकन वितरित कराए जा रहे हैं, जहां खाद उपलब्ध है, वहां वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा आप सभी पूरा संयम रखें आपको खाद उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं आपको समय पर खाद उपलब्ध होगा। कलेक्टर ने नई गल्ला मंडी में अपने समक्ष किसानों को टोकन वितरण कराएं और आगामी तारीख को आने को कहा। उन्होंने कुडारी ग्राम पहुंचकर किसान भाइयों को अपने सामने खाद् उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि समितियां में खाद् वितरण कराया जा रहा है। नई 14 समितियों में भी वितरण कराने की व्यवस्था की गई है।