Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*स्कूल प्रभारी को नोटिस देकर कार्यवाही इतिश्री करने का किया जा रहा प्रयास*

*मांडल स्कूल में शायद स्कूल प्रभारी प्राचार्य का राजनीति संरक्षण पढ रह अधिकारीयों पर भारी*

स्वदेश संवाददाता यशवंत मेंवाड़ें

स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

खिलचीपुर। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान बच्चों के कहे जाने वाले मामा के भांजे भतीजे से विगत दो हफ्ता पूर्व सोमवारिया मॉडल स्कूल खिलचीपुर में प्रभारी प्राचार्य हरीश भंडारी द्वारा शिक्षा के मंदिर कहें जाने वाले विद्यालय में मध्यान भोजन के झूठे बर्तन बच्चो से धुलवाए जा रहे थे। जिसको लेकर मीडिया कर्मी पत्रकार को सूत्रों से इसकी सूचना मिली थी जिस पर पत्रकारों ने मॉडल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हरीश भंडारी को बच्चों से बर्तन धुलवाते हुए पाया था। इस पूरे घटनाक्रम का पत्रकारों ने बच्चों का बर्तन धोते हुए वीडियो बना लिया । जिस पर प्रभारी प्राचार्य हरीश भंडारी भड़क गए और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौज करने लगे कहां की मेरे स्कूल से निकल जाओ जो छाप ना हो वह छाप दो बी ई ओ से लेकर डीईओ तक मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता यहां तक की नेता भी नहीं। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने औपचारिकता निभाते हुए नोटिस जारी किया जिसका 3 दिन में जवाब मांगा गया था परंतु दो हफ्तो से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही होती हुई दिखाई नहीं दे रही है। इससे यहां प्रतीत होता है की प्रभारी प्राचार्य हरीश भंडारी के रसूख के आगे बीईओ, डीईओ जिला अधिकारी तक नतमस्तक है। जिसका कोई शिर्ष अधिकारी कुछ नही कर सकता

{प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहे }

एक तरफ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है जो स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा प्राथमिक से लेकर मिडिल तक विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन की सुनिश्चित व्यवस्था की गई जिसके अंतर्गत मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए व बर्तनों की साफ सफाई के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है। परंतु सोमवारिया मॉडल स्कूल प्रभारी प्राचार्य हरीश भंडारी द्वारा इस योजना को पलीता लगाते नजर आये । बच्चों से ही मध्यान्ह भोजन के बर्तन धुलवाए जा रहे थे जिसके फोटो, वीडियो में भी स्पष्ट देख सकते हैं वही इस मामले में बच्चों का कहना है कि हमसे सर ने ही बोला है बर्तन स्वयं धोने के लिए । जब पत्रकारों ने इस पूरे मामले की जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बीएस बिसरिया से पुछा कि माडल स्कूल में बर्तन धुलवाए ओर पत्रकारों से अभद्र व्यवहार करने वाली घटना पर क्या कार्रवाई की गई, तो
हड़बड़ाकर कर कहने लगें नोटिस दिया था क्या जवाब आया मेने अभी तक देखा नहीं है देखकर जांच कर कार्रवाई करेंगे अब ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि जिला शिक्षा अधिकारी शायद प्रभारी प्राचार्य हरीश भंडारी के रसूख के दवाब होने की वज़ह से कार्यवाही करने में विलब कर रहे यदि ऐसे में पत्रकारों के द्वारा माडल स्कूल कि अनियमितताओ का मामला उजागर करने के बाद भी प्रशासन कार्यवाही नही करता है तो ऐसे में आमजनता की समस्या को कोन उठायेगा ।

इनका कहना।
इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर से दूरभाष पर संपर्क करना चाहा परंतु उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।
हर्ष दीक्षित जिला कलेक्टर राजगढ़।

इनका कहना है।

दूरभाष के माध्यम से क्षेत्रीय सांसद राजगढ़ रोडमल नागर जी से जब इस विषय को लेकर हमने चर्चा की तो उन्होंने बताया यदि खिलचीपुर के मॉडल स्कूल में बच्चों से बर्तन धुलवाए जा रहे हैं यह सरासर गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए मैं जिले के शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करके जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह कराई जाएगी।
रोडमल नागर सांसद राजगढ़।