पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी के लिए आज एक बुरी खबर आई उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आए कटनी और दमोह के युवक बुधवार शाम क्षिप्रा नदी में डूब गये। आधे घंटे की तलाश के बाद दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। कटनी का युवक आदर्श कालोनी निवासी है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि दत्त अखाड़ा घाट पर क्षिप्रा नदी में 2 युवको के डूबने की जानकारी मिली थी।घाट पर मौजूद चौकी के जवानों ने तैराको की मदद से दोनों को बाहर निकाला। दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों के साथ उनके चार दोस्त थे। जिन्होने बताया कि आर्यन चतुर्वेदी (19) कटनी और सविनय यादव (21) दमोह के रहने वाले है।सभी इंदौर में रहकर पढ़ाई और प्रायवेट जॉब करते है। बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। नहाने के लिये घाट पर पहुंचे थे। दोनों को तैरना नहीं आता था, गहरे पानी में जाने से डूब गये। पुलिस के अनुसार परिजनों को सूचना दी गई है। देर रात उज्जैन पहुंचेगें। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है