Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नन्द शर्मा

कुक्षी -1. कुक्षी पुलिस के द्वारा नशा खोरी के विरुद्ध अभियान में बड़ी कार्यवाही। 2. करीब 3 लाख रुपये का मादक पदार्थ जम।

  1. अवैध गांजा परिवहन करते 10 किलो गांजे एवं मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार।
  2. कपास के खेत के बीच अवैध गाजे की खेती पर प्रहार करते हुवे गांजे के पौधे । क्विन्टल के लगभग

माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत नशे का व्यापार व उत्पादन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री आदित्य प्रतापसिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के द्वारा दिये गये जिस पर एसडीओपी कुक्षी श्री दिलीपसिंह बिलवाल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी ब्रजेश कुमार मालवीय के द्वारा मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया मुखबीर द्वारा जानकारी प्राप्त हुई की निसरपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजे का परिवहन करते हुवे कोणदा दोगांवा उरी बागनी नदी पुल तरफ से आ रहा है। जिस पर चौकी प्रभारी निसरपुर दिलीप तडेवला के द्वारा तत्काल घेरा बंदी की गई एवं अवैध गांजे के परिवहन करने वाले व्यक्ति माधव पिता कृष्णा पाटीदार निवासी मोटी माता चौराहा निसरपुर को मोटर सायकल टिवीएस एक्सल सहित पकड़ा एवं उसके कब्जे से लगभग 9 किलों 320 ग्राम गांजा जप्त किया गया जिसकी कुल किमत 163200 रुपये है।

वहीं मुखबीर ने दुसरी सूचना कुक्षी क्षेत्र के ग्राम लोणी के पास चोरबावडी फलिया में एक कपास के खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती करने की सूचना दी जिस पर तत्काल पुलिस द्वारा सूचना की तस्दीक कर दबीश दी गई जिसमें आरोपी दुलेसिंह पिता रामा जी जमरा के खेत में कपास की फसल के बीच में अवैध रूप से गांजे की खेती करते गांजे के पौधे मिले जिनका वजन करीब 1 क्विन्टल जिसकी किमत लगभग 2 लाख रुपये थी। मौके से उखाड़कर जप्त किये गये है। दोनों मामलों में पुलिस के द्वारा आरोपी माधव पिता कृष्णा पाटीदार निवासी मोटी माता चौराहा निसरपुर एवं दुलेसिंह पिता रामाजी जमरा निवासी चोरबावडी लोणी को गिरफ्तार किया गया एवं दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज किये गये।

पुलिस की उस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी कुक्षी श्री ब्रजेश मालवीय, चौकी प्रभारी दिलीप तडेवला, उनि संतोष पाटीदार, सउनि चंचल चौहान, सउनि विमल त्रिपाठी, प्रआर 840 बिसन, प्रआर 88 आमीर, प्रआर 623 राकेश, प्रआर 911 थानसिंह, प्रआर 828 अरविन्द्र, आर 440 वेस्ता सोलिया, आर 145 राहुल, आर 852 विरेन्द्र, आर 55 रविन्द्र, आर 366 चन्दरसिंह, सैनिक 296 भुवानसिंह, सैनिक 05 संजय बाली, सैनिक 121 जुवानसिंह का विशेष योगदान रहा है।

जिला धार से एरिया रिपोर्टर संजय द्विवेदी की रिपोर्ट