ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
सचिव ने किया 22 लाख का गबन, कार्रवाई से परहेज कर रहा प्रशासन

चिचोली जनपद अंतर्गत कामठामाल पंचायत का मामला, जिला पंचायत सीईओ से शिकायत
चिचोली जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कामठामाल में विकास कार्यों के नाम पर 22 लाख का गबन करने वाले दोषी सचिव के खिलाफ आज तक कोई प्रशासनिक कार्यवाही नहीं की गई है जांच के दौरान गबन करना सिद्ध होने के बावजूद प्रशासन कार्रवाई करने से परहेज कर रहा है।
इस मामले में ग्राम पंचायत गुनागोसाई के दिनेश यादव ने जिला पंचायत सीईओ से शिकायत कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दिनेश यादव का कहना है कि चिचोली जनपद पंचायत अन्तगत आने वाले कामठामाल पंचायत के मामले मे भ्रष्टाचार
गवन के दोषी विजय कुमार मालवीय के खिलाफ आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार अष्टाचार को अंजाम देने के बाद मालवीय ने ग्राम पंचायत चुनगोसाई से जनपद पंचायत चिचोली में अटेचमेन्ट करवा लिया है। भ्रष्टाचारी जनपद चिचोली में भी काम नहीं करता है। सचिवों का अध्यक्ष होने की पाँस देता है, हस्ताक्षर करने के बाद जनपद पंचायत से चला जाता है। 22 लाख का गबन सिद्ध होने के बाद भी उसके खिलाफ अधिकारी जांच करने से परहेज कर रहे हैं। विवादित कार्यप्रणाली के चलते किसी भी पंचायत में 6 माह से ज्यादा नही टिकता है।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग