बैतूल ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
अजब गजब-मुर्गी चोरी के मामले में कांग्रेस विधायक पर महिला ने लगाया आरोप

विधायक ने महिला पर चोरी करने वाले चोरों के खिलाफ शिकायत को वापस लेने के लिए दे डाली धमकी
बैतूल। बैतूल जिले के ग्राम सालईढाना की महिला अरुणा मसराम के घर से 5 मुर्गा-मुर्गी चोरी कर लिए गए थे, महिला के परिजनों ने चोरों की पहचान भी कर ली और कार्रवाई के लिए इसकी शिकायत भी पुलिस से कर दी, लेकिन क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक धरमू सिंह सिरसाम अब महिला के परिजनों को फोन कर आरोपियों के साथ समझौता करने का दबाव बना रहे हैं, महिला अरुणा मसराम का कहना है कि हमने पुलिस में नामजद शिकायत की है, लेकिन विधायक आरोपियों का साथ देते हुए समझौते का दबाव बना रहे हैं, जो गलत है,
पुलिस को शिकायत पर कार्रवाई करनी चाहिए, एसडीओपी शिवचरण बोहित का कहना है कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी, जल्द ही मुर्गा चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगागांव की एक महिला के घर से जब एक के बाद एक लगातार जब मुर्गा-मुर्गी चोरी होने लगे, महिला ने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने की कोशिश की, जिसके बाद महिला के हाथ चोरों के कुछ सबूत लगे, महिला ने सबूत समेत थाने में इसकी शिकायत की, अब महिला का आरोप है कि कांग्रेस विधायक धरमू सिंह सिरसाम उसे धमका रहे है यही नहीं बल्कि मुर्गा चोरों का साथ देकर आरोपियों के साथ समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही से एक अजीबो-गरीब चौकाने वाला मामला सामने आया है, दरअसल यहाँ मुर्गी चोरी में विधायक का भी नाम आया है

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी