ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

सागर की गोपालगंज पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में गए मोबाइल कोई जप्त किया पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को फरियादी रूप सिंह जाटव निवासी मनोरमा कॉलोनी ने थाने में मोबाइल लूट की शिकायत दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि दो बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन कर भागे हैं शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया जांच के दौरान साइबर सेल की टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जिसके आधार पर पुलिस ने तिली घटिया मोहल्ला निवासी अभिषेक चौरसिया उम्र 19 साल को हिरासत में लिया है उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया थाने लाकर पूछताछ की तो अभिषेक ने बताया कि उक्त मोबाइल उसने करण चौरसिया निवासी पुरव्याऊ टोरी से ₹3000 में अपने पास गिरवी रखा है बयानों के आधार पर पुलिस ने करन चौरसिया को गिरफ्तार कर थाने लाई पूछताछ में करण ने बताया कि सौरभ रैकवार निवासी बाहुबली कॉलोनी और देबू उर्फ देव सेन निवासी जैन मंगोड़ी वाले के पास के साथ मिलकर फरियादी रूप सिंह जाटव से मोबाइल छीना था गोपालगंज थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि लूटा लूटा गया मोबाइल आरोपियों ने तिली गांव के अभिषेक चौरसिया के पास मां की तबीयत खराब होने की झूठी बात कह कर पैसों की आवश्यकता बता कर ₹3000 में गिरवी रखा था तीनों आरोपियों ने एक एक हजार आपस में बांट लिये लिए थे वारदात में उपयोग की गई बाइक बरामद कर ली गई है शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी