इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

कलाम सर्वधर्म सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की जयंती के मौके पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन बड़ी सब्जी मार्केट स्थित सेम्यूल्स स्कूल में रखा गया जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि इकबाल उस्मानी, रितेश श्रोत्रीय, खोजेमा भाई चादावाला थे। अतिथियों का स्वागत इरफान मंसूरी, विकास गुप्ता, जेनब बरीवाला, अफसाना खान, रक्षिंदा रहमानी, इशरत खान, आफरीन खान, सना खान ने किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष समीर खान, तोहिद शेख, बंटी शाह, डॉ शकील अंसारी, जिशान खान, डॉ इरफान खान, शाहरुक खान मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समीर उल हक ने किया आभार सैयद मोहसिन अली ने माना।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग