Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरिता पाटीदार रिपोर्टर

चैतन्य धाम में स्वयंसेवक एकत्रित होकर संघ के नियमानुसार ध्वज को नमन कर संघ दक्ष:किया गया।
श्री अमित जी करवे स्वयम सेवक संघ जिला प्रचारक धार एवम जिला संघचालक राजेश जी पाटीदार द्वारा गुरू श्री गोलवलकर जी महाराज, डॉ हेडगेवार जी एवं भारत माता के चित्रो पर माल्यार्पण किया ।तत्पश्चात नमीत जी करवे ने बौद्धिक देते हुए कहा कि संघ की स्थापना विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना सन् 1925 में हुई थी। तभी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना स्थापना दिवस मनाता आ रहा है। यह संघ का 97 वाॅ वर्ष हैं। हमारी संस्कृति का अपनत्व से ही हम भारत को परम वैभव तक ले जा पाएंगे। युवाओं को आगे आना पड़ेगा मातृशक्ति से भी आह्वान किया है संघ का कार्य में 50% बहनों का भी योगदान रहता है ।महिला शाखा में भी महिलाओं को जोड़ने के लिए कहा गया है।
हमारे विचार हिंदू संगठन के प्रति होना चाहिए। इससे राष्ट्र में हिंदू एकता का स्वर दिखाई दे। हमारे इन गुणों से भारत विश्व गुरु बन सकता है। मानव अपनी मां के गर्भ के साथ इस मातृभूमि की कोख से भी जन्म लेता है।एक समृद्ध संस्कृति से पोषित होता है। भारत देश त्याग और बलिदान की भूमि है। हमारे पूर्वजों ने त्याग और बलिदान दिया है। हम व हमारा संपूर्ण हिंदू समाज शक्ति पूजक है। हमारे भारत में शक्ति की उपासना की परंपरा सनातन काल से चली आ रही है ।हम नवरात्रि में धार्मिक पर्व पर शक्ति की आराधना करते हैं। शक्ति ही सर्व स्वरूपा, सर्वज्ञ व आत्म बल है ।हमारे पूर्वज हमेशा अपनी आत्मरक्षा के लिए एक शस्त्र अपने साथ अनिवार्य रूप से रखते थे ।कम से कम आत्मरक्षा के लिए ही एक शस्त्र हमारे अपने घरों में होना चाहिए ।कुछ नहीं तो पूजा के लिए कोई शस्त्र लेकर रखें ।
उन्होने आगे बताया कि घोष मे ताल,लय तथा स्वर तीनो सुन्दर होते है। संचलन यदि घोष के साथ चले तो सेना का प्रदर्शन याद आता है। स्वयम सेवक घोष के माध्यम से भी संघ कार्य करता है।संघ मे हम व्यक्ति निर्माण करते हैं। वह व्यक्ति बाद मे समाज में जाकर संघ के स्वरूप को स्पष्ट करता है। मंच से श्री करवे जी द्वारा प्रार्थना स्वयंसेवकों के साथ की गई।
पथ संचलन मे स्वयं सेवक कदमताल करते हुए चेतन धाम, सरस्वती शिशु मंदिर ,शिवाजी बस्ती, वाल्मीकि बस्ती , माधव बस्ती, केशव बस्ती ,गायत्री बस्ती से निकलकर बस स्टैंड, क्रांती चौपाटी, मालवी चौपाटी ,धान मंडी, दुर्गा मंदिर , जुनी मनावर से वापस पटेल कॉलोनी होते हुए चैतन्य धाम पर समापन हुआ। जगह जगह स्वयंसेवकों ने मार्गों पर सुंदर रंगोली बनाकर उत्साहवर्धन किया ।भारत माता के उदघोष लगाए। धान मंडी में गोकुलधाम गौशाला समिति की ओर से जगदीश पाटीदार सह सचिव, लोकेश पाटीदार, योगेश मालवीय, श्वेता सोनी, मनीषा पाटीदार ,आशा पाटीदार ,शालिनी पाठक ,रिंकू शिंदे ,हेमलता पाटीदार , रितु पाटीदार एवं सोनी समाज के अन्य महिलाऐ, हिंदू परिषद, बजरंग दल एवम् दुर्गा वाहिनी की रितु शर्मा ,पुष्पा दीदी पाटीदार ,दिपिका सोनी ने भी स्वागत किया ।प्रतिक जोशी नगर कार्यवाहक ने कार्यक्रम का संचालन किया।