इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन पुलिस द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्ति अभियान
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत उज्जैन शहर में की जा रही सख्ती से चेकिंग।
शहर मे अवैध मादक पदार्थो, शराब तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही सख्त
पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा नशा मुक्ति अभियान में कार्यवाही कर सख्ती से चेकिंग करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) डॉ. इंद्रजीत बाकलवार* व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश भूरिया के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा बारीकी से चेकिंग की जा रही है ।
ऐसे क्षेत्र जहां नशाखोरी की ज्यादा शिकायते प्राप्त होती है वहां थाना प्रभारीगण व बीट प्रभारीयो को भ्रमण कर मादक पदार्थो के सेवन/परिवहन/बिक्री कर रहे अरोपीगणो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 16.10.22 को सख्ती से वाहन चेकिंग करते निम्न आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
अवैध रूप से मादक पदार्थ का नशा करने वाले तथा शराब पीने/पिलाने वाले कुल 375 स्थानों चेकिंग कर कुल 43 आरोपियों पर कार्रवाई की गई
अवैध रूप से शराब के पीने/परिवहन के विरुद्ध प्रकरण – 06 (शराब की मात्रा-27.92 लीटर)
सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रकरण – 27
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कुल प्रकरण – 10
🙏 आम जनता से अपील🙏
उज्जैन शहर की आम जनता शांतिदूत हेल्पलाइन नंबर 70491190001 पर कोई भी आपराधिक गतिविधि जैसे – जुआ /सट्टा,अवैध शराब बिक्री, समस्त गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित जानकारी दे सकते हैं ।सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णत: गुप्त रखा जावेगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है