कुणाल पवार रिपोर्टर




मुख्यमंत्री के नाम सौंपा अशासकीय स्कूल संचालकों ने ज्ञापन
मध्यप्रदेश शासकीय स्कूल संगठन के आह्वान पर आज आमला में अशासकीय स्कूल संगठन द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों को लेकर पूर्ण करने के लिए एक ज्ञापन तहसीलदार महोदय आमला एवं शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया।
गौरतलब हो कि ज्ञापन में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा पांचवी और आठवीं को बोर्ड पैटर्न पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है जिसके कारण अशासकीय स्कूल के संचालक असमंजस में क्योंकि वर्तमान सत्र में प्रथक प्रथक प्रकाशन की पुस्तकें विद्यालयों में पढ़ाई जा रही है जिससे बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा लेना असंभव सा लग रहा है और वही सत्र 2019-20 का जो पोर्टल बंद है उसे प्रारंभ किया जाकर जिन छात्रों का फिंगरप्रिंट भी नहीं आ रहा है उन्हें अन्य सुविधा तत्काल देने की व्यवस्था होनी चाहिए
वही विगत वर्षों की आरटीई का भुगतान जो लंबित है वह दीपावली के पूर्व प्रदान करने का निवेदन किया है।
ज्ञापन देने वालों में
सृष्टि पब्लिक स्कूल.
कैपिटल इंग्लिश मीडियम स्कू
. सेंट थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल.
एसके स्टार लाइट पब्लिक स्कूल.
विजन पब्लिक स्कूल.
आराधना आईपीएस स्कूल.
पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल .
नेशनल पब्लिक स्कूल .
तापी कृपा पब्लिक स्कूल
. दिव्य ज्ञान स्कूल.
मदर लैंड स्कूल
लाइफ कैरियर स्कूल
न्यू आइडियल स्कूल
आराधना कन्वेंट आदि संस्थाओं के संचालक एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है