बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर


मध्यप्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत ग्राम झिंझापाड़ा में नशाखोरी अभियान के तहत आरोपी पन्ना पिता पीरु गिरवाल को 2 क्विंटल गांजे सहित उसके खेत से गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने कपास के खेत में ही गांजे के 510 पौधे लगाए थे। गांजे की कीमत लगभग ₹ 10 लाख 40 हजार बताई गई हैं। आरोपी पन्ना के खिलाफ 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना मिलने पर एस.डी.ओ.पी. शेरसिंह भूरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेशसिंह चौहान व भेसोला चौकी प्रभारी सबइंस्पेक्टर चांदनी सिंगार उपनिरीक्षक आकाशसिंह, सहायक उपनिरीक्षक मनीष परमार व दीपचंदेल प्रधान आरक्षक नाहरसिंह, राजपालसिंह चुंडावत आरक्षक अनिल द्विवेदी, राहुल, अजय आदि टीम द्वारा खेत पर पहुंचकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्रामीण व क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए। उनकी प्रशंसा भी की गई है। व आरोपी का गांजा जप्त कर पुलिस विभाग का मान बढ़ाया तो है ही साथ में आरोपी को गिरफ्तार किया है उन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का मान-सम्मान भी बड़ा है। यह बदनावर क्षेत्र की गौरव कि बात है।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग