ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर की रिपोर्ट
साईंखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम डोहलन में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया
घटना की सूचना पर मौके पहुंचे 108 एंबुलेंस के ईएमटी डॉ महेश झलिये ने बताया मंगलवार दोपहर में ग्राम डोहलन निवासी हरिशंकर पिता लखनलाल 32 साल अपने भाई जयपाल के साथ खेत में टमाटर तोड़ने गया था ,इसी दौरान बारिश होने लगी तो हरिशंकर और जयपाल खेत में लगे इमली के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए , दोपहर 2बजे के दरमियान अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े हरिशंकर और जयपाल बिजली की चपेट में आ गए ,घटना में हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि जयपाल गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे आठनेर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है ।



More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण