Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सागर में रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी तो रोने लगा

जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी सागर

सागर जिला के ग्राम परसोरिया के हल्का नंबर 100 के पटवारी को मंगलवार दोपहर लोकायुक्त टीम ने पकड़ा जैसे टीम ने पटवारी को पकड़ा तो वह रोने लगा ₹7000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा मामले में लोकायुक्त जांच कर पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है जानकारी के अनुसार परसोरिया हल्का 100 के पटवारी सौरभ जैन ग्राम परसोरिया हल्का नंबर 100 में पदस्थ हैं पटवारी सौरभ जैन के पास से शिकायतकर्ता सोनू हर बार निवासी परसोरिया जमीन की बंदी बनवाने के लिए पहुंचा था लेकिन पटवारी ने बंदी बनवाने के बदले में ₹7000 की रिश्वत मांग की सोनू रिश्वत नहीं देना चाहता था लेकिन पटवारी लगातार मांग कर रहा था परेशान होकर फरियादी सोनू ने लोकायुक्त कार्यालय सागर पहुंचकर शिकायत की शिकायत मिलते ही लोकायुक्त ने जांच शुरू की जांच के दौरान पटवारी द्वारा रिश्वत के सबूत मिले मंगलवार दोपहर लोकायुक्त की टीम कार्रवाई के लिए परसोरिया पहुंची शिकायतकर्ता सोनू को रिश्वत की राशि देकर पटवारी के पास भेजा पटवारी सौरभ जैन ने उसे परसोरिया स्थित आर आई निवास पर बुलाया जहां सोनू ने पहुंच कर जैसे ही रिश्वत की राशि ₹7000 पटवारी को दी लोकायुक्त टीम ने दाबिश देकर रंगे हाथ धर दबोचा हाथ धुलवाए तो लाल हो गए कार्यवाही के दौरान पटवारी जैन रिश्वत नहीं मांगने का बात कह कर रो पड़े लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़ी ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है टीम में निरीक्षक केपीएस बेन सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे