बुद्धनाथ चौहान की रिपोर्ट
नूरी मस्जिद न्यूटन में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
160 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ
न्यूटन / परासिया :- न्यूटन चिखली बस्ती में स्थित नूरी मस्जिद में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया । जिसमें 160 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया । वहीं नूरी मस्जिद अंजुमन कमेटी ने आगामी समय में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही
नूरी मस्जिद अंजुमन कमेटी के तत्वाधान में सामाजिक कार्यकर्ता भरत जैन , तुकाराम दुर्गे और गोविंद डेहरिया के विशेष सहयोग से लगाए गए इस शिविर में डॉक्टर एमआई कुरैशी , डॉक्टर अमित सिंह और डॉक्टर अमित विश्वकर्मा ने अपनी सेवाएं दी । शिविर में नगर के 160 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया । इस शिविर को सफल बनाने के लिए न्यूटन नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम हेमंत राय ,उपाध्यक्ष संत लाल यादव पार्षद तौसीफ और नगर पंचायत स्टाफ का विशेष सहयोग रहा शाम तक चले इस शिविर में अंजुमन कमेटी के सदर शेख इकबाल कुरैशी नायब सेक्रेटरी शेख शाकिर कश्मीरी गवर्नर गुजन अंसारी, मोअज्जन शेख महमूब , शेख मुबीन अंसारी , शिक्षक निसार अहमद ,शेख रियाज, जाहिद अंसारी और अंजुमन की अन्य लोगों ने विशेष भूमिका निभाई अंजुमन सदर इकबाल कुरैशी ने बताया कि आने वाले समय में नूरी मस्जिद कमेटी के द्वारा शिविर को और विशाल स्तर पर आयोजित किया जाएगा , ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस शिविर का लाभ मिल सके


More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ