बुद्धनाथ चौहान की रिपोर्ट
परासिया नगर पालिका की बैठक संपन्न संगीतालय परिसर में लगेगी लक्ष्मी प्रतिमाएं और दिए की दुकानें
परासिया नगर पालिका परिषद का नया फरमान नगर पालिका ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित बनाते हुए नई पहल की शुरुआत की है
परासिया नगर में दीपावली के दौरान सडक पर भारी यातायात की समस्या से निपटने के लिए नई व्यवस्था बनाई है।नगर में मिट्टी के दिए और मिट्टी की प्रतिमाएं बेचने के लिए संगीतालय मैदान को तय किया गया है। दीपावली त्यौहार से संबंधित समस्त सामग्रियों की दुकानें संगीतालय मैदान में ही लगाई जाएगी पटाखे की दुकानें ईदगाह मैदान में लगाई जाएगी। इस व्यवस्था से यातायात जाम होने की समस्या नहीं रहेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने बताया कि त्यौहार पर सडको पर दुकाने लगाने से यातायात की समस्या उत्पन्न होती थी। सडकों पर ही पार्किंग से जाम की स्थिति बनती थी। इस समस्या से निपटने के लिए दीपावली से संबंधित दिए, प्रतिमाएं और अन्या सामग्री की बिक्री के लिए संगीतालय मैदान को तय कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन को इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। इससे दुकानें लगाने वालों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी नहीं आएगा जिन दुकानों के सामने ये फुटकर व्यापारी अपनी दुकानें लगाते थे उसके लिए हजारों रुपयों का भुगतान इन्हे करना होता था। इन सभी समस्याओ का निदान भी हो जाएगा नगर पालिका की पीआईसी की बैठक में 33 प्रस्ताव पारित
खोदकर बनेगी स्टेशन रोड , फिल्टर प्लांट के लिए खरीदेंगे फिटकरी
परासिया नगर पालिका परासिया की नई परिषद के निर्वाचन के बाद अध्यक्षीय परिषद प्रेसिडेंट इन काउंसिल की दूसरी बैठक 18 अक्टूबर को आयोजित की गई। बैठक में नगर विकास को लेकर 33 प्रस्ताव पारित किए गए। नगर में डेढ करोड की सडके बनाने और फिल्टर प्लांट के लिऐं फिटकरी खरीदने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। स्टेशन रोड को खोदकर पुनः बनाने का निर्णय लिया गया
नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय, सीएमओ अजय ठाकरे, उपाध्यक्ष महेश सोमकुवर, सभापति पवन सूर्यवंषी, बल्लू नागी, आशीष जायसवाल, शोभा सेंगर, सुषमा चौरसिया, शषि सतनामी, कुंती उईके बैठक में उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी ने बैठक का एजेंडा रखा। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने बताया कि नगर के विभिन्ना वार्डो में डेढ करोड की लागत से सडके बनाई जाएगी । स्टेशन रोड को खोदकर पुनः बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से इसका निर्माण होगा इस सडक को खोदकर पुनः बनाने का व्यापारियों ने आग्रह किया था। सडक खोदकर बनाने से लोगों के मकान सडक से नीचे नहीं होंगे। इसके अलावा फिल्टर प्लांट के लिए फिटकरी खरीदने और नई मोटर खरीदने, मोटर रिपेयरिंग करने का प्रस्ताव लिया गया। नियमित कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता और विनियमित कर्मचारियों को सात प्रतिषत महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया गया। आउट सोर्स कर्मचारियों का ठेका अक्टूबर महिने में खत्म हो रहा है। इसके लिए नई निविदा जारी करने का निर्णय लिया गया। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए ट्रेक्टर, नई ट्राली, नए हाथ ट्राली, फिनाईल, ब्लिचिंग पाउडर कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरण, आदि की खरीदी का प्रस्ताव लिया गया। नगर पालिका के पुराने शव वाहन, और फायर ब्रिगेड की मरम्मत का प्रस्ताव लिया गया। तहसील के समीप के कांपलेक्स की दुकानों के दिवंगत किराएदारों के परिजनों के नाम पर नया एग्रीमेंट करने का प्रस्ताव लिया गया।
पूजा सामग्री का विसर्जन करेगा निर्मल वाहन
नगर पालिका ने पूजा सामग्री के डिस्पोज के लिए पीआईसी में नई व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया। नगर में एक नया निर्मल वाहन खरीदने का प्रस्ताव लिया गया। निर्मल वाहन नगर में मंदिरों और घरों से पूजन सामग्री को इकट्ठा कर प्रतिदिन विसर्जन के लिए घाट पर जाएगा। इस व्यवस्था से लोगों की आस्था को ठेस नहीं पहंुचेगी। बैठक में सहायक यंत्री विनय शुक्ला, लेखापाल निर्मला शीलू, सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक राय, सतीश शर्मा, सजरुन निषा, प्रवीण मिश्रा, विजय बहादुर सुनील देवार, पुरषोत्तम ठाकुर आदि उपस्थित थे।


More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ