Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सम्भागीय ब्यूरो चीफ पंडित नन्द शर्मा


धार – आज भाजपा कार्यालय धार में भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति व मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा किसान मोर्चा के यशश्वी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री दर्शनसिंह जी चौधरी उपस्थित थे।प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शनसिंह जी का भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।उन्होंने अपने उदबोधन में प्राकृतिक खेती,गौ आधारित खेती एवं जैविक खेती ज्यादा से ज्यादा करने का सभी किसानों से आह्वान किया एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही।आज के कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह जी चौधरी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव जी यादव,मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री दिलीप जी पटोदिया,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इन्दौर संभाग प्रभारी श्री राजेन्द्रसिंह जी राजपूत,मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री रवि जी रावलिया,मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्दौर नगर श्री मुकेश जी पंवार,मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व मोर्चा जिला प्रभारी श्री जव सिंह जी,प्रदेश कार्यकारिणी सदय श्री कृष्णकांत जी रोकड़े, श्री विष्णु जी मालाधारी,पूर्व विधायक एवं पूर्व मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री खेमराज जी पाटीदार,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जगदीश जी जाट,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्रसिंह जी चौहान मंचासीन थे।
बैठक में संचालन मोर्चा जिला महामंत्री श्री रतनलाल जी पाटीदार ने किया व कार्यक्रम का आभार मोर्चा जिला महामंत्री श्री विष्णु जी चौधरी ने माना।कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं जिले के समस्त किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी एवं काफी संख्या में किसान कार्यकर्ता उपस्थित थे।किसान मोर्चे के सफल आयोजन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शनसिंह जी ने मोर्चा जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्रसिंह चौहान एवं उनकी पूरी टीम,सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी मंडल के अध्यक्ष व उनकी पूरी टीम को बधाई दी।