बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर



धार- प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित होने से पहले धार जिले की सुप्रसिद्ध स्थल वाग्देवी गौशाला के दर्शन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह कार्यक्रम सभा में पहुंचे। भाजपा किसान मोर्चा धार जिला कार्यसमिति का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय धार में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी ने विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन विचार विमर्श करते हुए मोदी जी के नेतृत्व में संचालित की जा रही केंद्र सरकार की एवं शिवराज जी के नेतृत्व में संचालित की जा रही है। राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे पार्टी के कार्यक्रमों में किसान मोर्चा को अग्रणी भूमिका निभानी है। साथ ही किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को किसान हितैषी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। किसान मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी को गौ आधारित प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन का रूप देने के लिए कृतसंकल्प हो जाना है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसान रथ के साथ पदयात्रा निकालेंगा। जिसमें ग्राम चौपालों एवं किसान सभा के माध्यम से किसानों से प्राकृतिक खेती का आह्वान करेंगे। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के संकल्प पत्र भी किसान मोर्चा के पदाधिकारी भरवायेंगे। जिसमें धार जिले को न्यूनतम 2000 एकड़ भूमि में गौ आधारित खेती करने का लक्ष्य लेकर दो हजार प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रेरित करना है। साथ ही लगभग 50000 किसानों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। भाजपा किसान मोर्चा जिले के प्रत्येक ग्राम में ग्राम संयोजक व सह संयोजक नियुक्त करेंगे। आगामी समय में प्राकृतिक खेती पर सेमिनार का आयोजन किया जावेगा।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि प्रदेश महामंत्री दिलीप पाटोंदिया, किसान मोर्चा के संभाग के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राजपूत, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार,भाजपा धार जिला अध्यक्ष राजीव यादव, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रवि रावलिया, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत रोकड़े, विष्णु मालधारी, किसान मोर्चा धार पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश जाट, किसान मोर्चा इंदौर नगर जिला अध्यक्ष मुकेश पंवार, बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा धार जिला अध्यक्ष बृजेंद्रसिंह चौहान आदि प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी एवं किसान बंधु का आभार व्यक्त कर आप सभी की उपस्थिति प्राथनीय रही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रतनलाल पाटीदार ने किया आभार विष्णु चौधरी ने माना।
More Stories
नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा ने सौंपे हितग्राहियों को संबल अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
आष्टा जूनियर त्रिकोणीय सीरीज लेदर बॉल क्रिकेट का हुआ समापन