Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस जांच में जुटी

स्टेट हैड एम.पी. अभिषेक शर्मा

खिलचीपुर। नगर में आए दिन हो रही छोटी-छोटी चोरियों से अब चोरों ने दिया बड़ी चोरियों को अंजाम कीमत लगभग 25से 30 लाख रुपए के सोना चांदी जेवरात लेकर हुए फरार चोरी करने के लिए चोर वेल्डिंग मशीन कटर मशीन सहित संबल लेकर आए थे,जो मौके से पुलिस को बरामद मिली। खिलचीपुर नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार अज्ञात चोर सूने घरों दुकानों को ताले लगे अपना निशाना बना रहे हैं। पिछले 2 माह से नगर के अनेकों स्थानों काला बल्डी सोमवरिया छापेहड़ा नाका मेन बाजार बड़ी गली आदि स्थानों में अज्ञात चोरों की दस्तक बनी हुई है। जिस कारण नगर वासियों में भय का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार राजेश संजय सरार्फ द्वारा बताया गया की हम मगलवार के दिन रात में हम हमारी दुकान बंद कर अपने घर को चले गए वह बुधवार सुबह 11 बजे दुकान के शटर का ताला खोला दो देखा की सामन बिखरा हुआ पड़ा था ।तब आसपास दुकानदारों को सूचना दी गई की किसी ने रात में चोरी कर ले गए। संजय सराफ द्वारा बताया गया कि हमारी दुकान से करीबन 40 किलो चांदी 250 ग्राम सोना बिचूड़ी पाइजम कान के रिंग मंगलसूत्र आदि नगदी सहित ले गए पूर्व में भी हो चुकी थी दुकान पर चोरी संजय सराफ द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी हमारी सोने चांदी की दुकान पर चोरी हो गई थी जिसमे 15 लाख रुपए के सोने चांदी के सामान सहित नगदी ले गए थे जो कुछ ही दिनों में पुलिस द्वारा चोरों को पकड़ लिया गया था ।
नगर के मेन बाजार बीच के दरवाजा के पास अज्ञात चोरो ने दुकान पर ताला लगा देख पीछे से दूसरे मकान की छत से होते हुए राजेश सरार्फ के मकान की छत पर पहुंच कर वेल्डिंग मशीन कटर मशीन से ताला लगा कुंडे को काटकर तीसरी मंजिल के छत से सीडियो माध्यम से दुकान में जा गुसे और निशाना बनाते हुए दुकान में लगा चैनल गेट के ताले लगे कुंडे काटकर गोदरेज अलमारी ताले कटर मशीन से काट कर चार गेट के अंदर रखे 40 किलो चांदी व 250 ग्राम सोना सहित चांदी की पाईजब सोने के मगलसूत अगोंती बिचुड़ी नगदी सहित कीमती जेवरात ले उड़े जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई । चोरी करने आए चोर समान को वही पर छोड़ कर चले गए जिसमे एक संबल वह वेल्डिंग मशीन आदि पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई हैं । वही राजगढ़ से एक्सपर्ट टीम आकर जांच कर रही हे जहा पर भी सिंगा प्रिंट दिखे वह सब फिंगर प्रिंट लिए वहीं पुलिस का डॉग स्क्वाड द्वारा भी जांच करवाई जा रही है।इस दौरान पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हे।
अब नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खगौल रही है जिसमें देखा जा सकता है नगर में बड़ी चोरियो को चोर किस रास्ते से अंजाम देते हुए किस रास्ते से चोरी की वारदात देकर निकले होंगे। वही पुलिस जांच में जुटी हुई है!!