Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

मध्यप्रदेश के धार जिले के पुलिस थाना बदनावर की 100 डायल विगत तीन-चार दिनों से नहीं होने के कारण बदनावर क्षेत्र में हो रही छोटी-मोटी घटनाओं की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पुलिस थाने बदनावर पर क्षेत्रवासियों को जाना पड़ रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने बताया है कि जो शासन-प्रशासन की ओर से शुरुआत में मध्यप्रदेश के समस्त पुलिस थानों पर 100 डायल उपलब्ध करवाई गई थी। उसमें से मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर पुलिस थाने की 100 डायल कहीं तकनीकी खराबी के कारण उसे रिपेयर के लिए विभाग ने कहीं बाहर भेजा था। जो रिपेयर होकर आज तक नही आ पाई है। इस दरमियान में एक बोलेरो की खटारा गाड़ी को 100 डायल का दर्जा दे दिया था। किंतु वह भी कुछ दिन तक की मेहमान बन कर रह पाई। जैसे-तैसे समय निकलने के बाद गुजरात पासिंग की एक टवेरा कंपनी की गाड़ी को बदनावर पुलिस थाने पर 100 डायल का दर्जा देकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान हो रहा था। किंतु वह भी तीन-चार दिनों से अपना इलाज हेतु बेटमा गई हुई है। उसका बेटमा में इलाज व सर्विसिंग होकर दूरस्थ भी हो चुकी है। किंतु गाड़ी मालिक का कहना है कि मेरी गाड़ी का शासन-प्रशासन ने विगत चार-पांच माह से भाड़े का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण में बदनावर पुलिस थाने पर 100 डायल के रूप में गाड़ी नहीं लगा पाऊंगा। इधर गाड़ी की सर्विसिंग भी मैंने मेरे घर के रुपये से करवाई है। काफी पैसा लग चुका है। मुझे ही घर से लगाना पड़ा है। ऐसे में कैसे संभव है कि मेरी गाड़ी को अटैच कर पाऊं। उधर क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से 100 डायल पुलिस थाने बदनावर पर उपलब्ध करवाने की शीघ्र मांग करते हुए कहा है। कि शायद मध्यप्रदेश के धार जिले का बदनावर पुलिस थाना अंतिम छोर पर हैं। इसलिए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित नहीं हो पा रहा है।