ब्यूरो चीफ वाजिद अली कुरैशी

इंदौर। आरोग्य भारती के मालवा प्रांत संरक्षक और आयुर्वेद महा सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. राजकिशोर वाजेपयी ने बताया कि इंदौर नगर की सभी आयुर्वेद के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं के द्वारा सामूहिक रूप से धन्वंतरि जयंती का आयोजन 22 अक्टूबर शनिवार को दोपहर दो बजे से एसजीएसआईटीएस के गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर पुष्यमित्र भार्गव होंगे और अध्यक्ष होंगे डॉ. अश्विनी डंश,प्लास्टिक सर्जन बॉम्बे हॉस्पिटल। इस अवसर पर स्वस्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सभी विधा के चयनित चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा। डॉ. मनोहर भंडारी चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा हिंदी में हो इसके योगदान पर,आयुर्वेद के विद्वान डॉ.जय शंकर मुंड प्रिंसिपल शुभदीप आयुर्वेद कॉलेज, वैद्य अशोक उपाध्याय, सीनियर वैद्य डॉ. आर.एस. चौहान और होम्योपैथिक चिकित्सा से डॉ रमेश अटोलिया,औषधि निर्माता शरद कोठारी और औषधि विक्रेता आशीष दुबे का सम्मान किया जाएगा।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग