Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

संतोष प्रजापति ब्यूरो चीफ

मप्र में दीपावली से पहले वेतन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को सौगात भरी शुभकामनाएं दी

हैं। उन्होने अपने ट्वीट के जरिए प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी सुनाई है। श्री मुख्यमंत्री ने दी चौहान ने ट्वीट कर बताया कर्मचारियों को कि ‘दीपावली’ का पावन पर्व आ रहा है, हमारे सभी दीपावली की कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास शुभकामनाएं के साथ मनाएं। इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। इससे पहले सरकार ने कर्मचारियों का इंक्रीमेंट और डीए बढ़ाने का ऐलान भी किया था। यानि इस बार प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सरकार की तरफ से अच्छा उपहार मिला है।
शासन से प्राप्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुये शासकीय सेवकों

को माह अक्टूबर 2022 (भुगतान माह नवम्बर 2022 ) का वेतन दीपावली पर्व (24 अक्टूबर 2022 ) के पूर्व भुगतान किया जाना है। अतः इस संबंध में समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित करें तथा उक्तानुसार वेतन देयक पारित किया जाना सुनिश्चित करें। उक्त कार्य हेतु समस्त कोपालय

22 अक्टूबर 2022 को खुले
विषयांतर्गत संदर्भित पत्र के द्वारा जारी किये गये निर्देश आउटसोर्स कर्मचारियों के पारिश्रमिक/मानदेय आदि से संबंधी देवको पर भी लागू होगें। अतः कोपालय में वेयक प्राप्त होने पर समय सीमा में नियम अनुसार निराकरण किया जायें।

इससे पहले प्रदेश सरकार कर्मचारियों के डीए में चार
प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी की बात भी कही थी, दीपावली पर 4 प्रतिशत डीए की बढ़ोत्तरी होने पर डीए 34 से बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। जिससे कर्मचारियों और अधिकारियों को 620 रु महीने से लेकर 8558 रु तक फायदा होगा, इसके अलावा एरियर भी मिलेगा। जिससे कर्मचारियों और ‘अधिकारियों को दोगुना फायदा होगा। बढ़े हुए डीए के साथ वेतन का भुगतान कर्मचारियों और अधिकारियों को अक्टूबर पेड टू नवंबर की वेतन में भुगतान किया जाएगा।

सरकार पर बढ़ेगा 700 करोड़ का भार

बता दें कि कर्मचारियों का 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने से प्रदेश सरकार के खजाने पर 700 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसके अलावा एक जुलाई से 30 सितंबर तक एरियर देने से भी सरकार पर 312 करोड़ रुपए का भार आएगा। यानी हर महीने 104 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार सरकार के खजाने पर पड़ेगा। दरअसल, चार साल बाद डीए का एरियर बढ़ाया जा रहा है, क्योंकि कोरोना के बाद से ही सरकार ने डीए और एरियर नहीं बढ़ाया था।