Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुखबिर की सुचना पर रात्रि मे 1 बजे एसडीएम ने पकडा युरिया खाद का ट्रक वाहन मे मिला 60 बोरी युरिया,चालक हुआ वाहन छोडकर फरार

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर -बरमंडल रबी की सीजन की बुआई का समय चल रहा है और अंचलो मे किसान युरिया खाद की कमी से परेशान है। ऐसे मे कालाबाजारी करने वाले भी सक्रिय है। लेकिन इस बार प्रशासनीक अमले की सक्रियता के चलते खाद की कालाबाजारी करने वालो को सफलता नही मिल पा रहा है।
बिती रात्रि मे बरमंडल मे एसडीएम राहुल चौहान ने रात्रि 1 बजे मुखबिर की सुचना पर युरिया खाद से भरे ट्रक को पकडा। बताया गया की उक्त खाद का ट्रक लाबरिया क्षैत्र से बरमंडल की और आया तथा नरसिंह मंदिर के समीप चालक वाहन को खडा कर भाग गया। मुखबिर की सुचना पर एसडीएम राहुल चैहान ने ट्रक से 60 बोरी युरिया खाद की जप्त कर रात्रि मे मौका पंचनामा बनाकर खाद को सुरिक्षत करवाया। एसडीएम ने आगे की कार्यवाही के लिये कृषि विभाग के अधिकारीयो को निर्देशित किया है। कार्यवाही के दौरान एंव कृषि विभाग के उपसंचालक ज्ञानसिंह मोहनिया,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रामकिशोर पांडेय,उर्वरक निरीक्षक राजेश बर्मन,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शैलेन्द्र मुवेल उपस्थित थे। ज्ञात रहे कुछ माह पुर्व भी लाबरिया मे भी नायाब तहसीलदार रवि शर्मा के द्वारा इसी प्रकार की कार्यवाही कर एक ट्रक खाद का पकडा था। पुर्व में भी।