संतोष प्रजापति ब्यूरो चीफ
भीमसेना की मजबूती से मजदूरों को होंगा भुगतान- जिला चिकित्सालय बैतूल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को लगभग 5 माह से वेतन नहीं मिला

वेतन नहीं मिलने की बात पर भीमसेना जिला अध्यक्ष रवि सिंगारे और संगठन मंत्री अलीमुद्दीन खान ने जिला चिकित्सालय बैतूल पहुँचकर समस्त सफाई कर्मियों को एक जगह जमा कर वरिष्ठ अधिकारियों और जिला कलेक्टर अमनवीर सिंह बैश जी से सम्पर्क कर बताया कि साल में एक बार दीपावली का पर्व देशभर में मनाया जाता है मजदूरों को वेतन नहीं मिलने से वह और उनके बच्चों से अधिकार क्यो छीने जा रहे हैं जल्द ही वेतन वितरित नहीं करने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी गई , तभी धरना स्थल पर बैतूल तहसीलदार प्रभात मिश्रा सर और जिला चिकित्सालय प्रबंधक डॉ रानू वर्मा जी पहुंचे और ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वत कराया कि 24घण्टो के भीतर ठेकेदारी संस्था से चर्चा कर वेतन वितरित कराया जाएगा यदि ठेकेदार जिस संस्था का नाम ” स्काट टोटल सिक्योरिटी सर्विस” को लिखित चेतावनी देंगे या एजेंसी को ब्लेक लिस्टेड करने के लिए पत्र जारी करेंगे साथ ही वह वेतन नहीं देते है तो आपातकालीन फंड में से मजदूरों को वेतन उपलब्ध कराया जाएगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है